Select Date:

होली पर रायपुर में कड़ी सुरक्षा, 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात...

Updated on 02-03-2026 03:18 PM
रायपुर । देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। 3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण इस दिन होली नहीं खेली जाएगी। पर्व को देखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

रायपुर पुलिस के अनुसार, होली के दौरान पूरे शहर में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। शहर में ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए पुलिस ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की है। किसी भी स्थान पर गड़बड़ी की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।



इसके अलावा शहर के 50 प्रमुख चौक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी स्वयं मैदान में उतरेंगे। सभी DCP और ACP थाना प्रभारियों के साथ लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।


राजधानी के प्रमुख स्थानों जैसे जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक और तेलीबांधा चौक सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.