नई दिल्ली। बीते दिन पीली धातु में जबरदस्त गिरावट के बाद गुरुवार के नये रेट्स आ चुके हैं। इसके पहले बुधवार को दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में कुछ खास तेजी नहीं देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव का असर पड़ा। चांदी की बात करें तब गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे कारोबार का असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। गुरुवार को प्रति किलो चांदी का भाव 1,554 रुपये बढ़कर 68,349 रुपये पर पहुंच गया. इसके पहले बुधवार को चांदी का भाव 66,795 रुपये प्रति किलोग्राम था।
गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम में 11 रुपये प्रति 10 ग्राम का मामूली तेजी रही। इसके बाद अब 10 ग्राम सोने का नया भाव 53,132 रुपये पर पहुंच गया। इसके पहले बुधवार को भारी गिरावट के बाद सोने का भाव 53,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। यहां गुरुवार को सोने का नया भाव 1,931 डॉलर प्रति आउंस रहा। जबकि, चांदी का भाव 25.88 डॉलर प्रति आउंस रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में से प्रभावित हुई। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,931 डॉलर प्रति आउंस रहा।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…