श्रीलंका के तीन पूर्व क्रिकेटर मैच फिक्सिंग में फंसे
Updated on
04-06-2020 11:10 PM
खेलमंत्री बोले, क्रिकेट का स्तर गिर रहा :
कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेट की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके तीन पूर्व खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) इस मामले की जांच कर रही है। श्रीलंकाई खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने भी यह बात स्वीकार की है हालांकि उन्होंने अभी किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। इससे पहले एक श्रीलंकाई क्रिकेटर मदुशंका हेरोइन के साथ पकड़े गए थे।
अलाहापेरुमा के अनुसार, आईसीसी श्रीलंका के कम से कम तीन खिलाड़ियों की मैच फिक्सिंग के लिए जांच कर रही है। उन्होंने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि खेल में अनुशासन कम हो रहा है इसके साथ ही उन्होंने शेहान के डग्स मामले में फंसने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- यह हैरान करने वाली खबर है। देश को उनसे काफी उम्मीद थी। शेहान की इस मामले में गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया था।
वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अपने बयान में कहा, ‘ खेल मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। उधर क्रिकेट में अनुशासन पर ध्यान देने की बात करते हुए खेल मंत्री ने कहा है, 'क्रिकेट में अनुशासन गिरे नहीं इसके लिए सरकार को स्कूली स्तर से ही ध्यान देना होगा।।'
इससे पहले पच्चीस साल के शेहान और उनके एक दोस्त को 23 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पन्नाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…