एक साथ पैदा हुए तीन बच्चे कोरोना से संक्रमित, माता-पिता दोनों नेगेटिव
Updated on
26-06-2020 07:17 PM
-मैक्सिको में सामने आया हैरान करने वाला मामला
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में कोरोना वायरस का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसको लेकर डॉक्टर भी हैरत में हैं। दरअसल मैक्सिको में एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ और तीनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि बच्चों के माता-पिता में से किसी को भी कोरोना नहीं है। इस मामले में डॉक्टर भी हैरान रह गए। वहीं मैक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अब तक इस तरह का यह पहला मामला है। तीन जुड़वा बच्चों में से एक लड़की और दो लड़के हैं। जन्म लेने के चार घंटे बाद तीनों का कोरोना टेस्ट किया गया और तीनों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पहले हमें लगा कि बच्चों की मां कोरोना वायरस की एसिम्प्टोमैटिक मरीज हों, उसी से यह बच्चों में आया हो, इसलिए हमने बच्चों के पेरेंट्स का भी कोरोना टेस्ट करवाया लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉक्टरों ने विशेषज्ञों से इस केस पर स्टडी करने की अपील की है ताकि पता लगे कि ऐसे कैसे हो गया। बच्चों की देखभाल करने वाले डॉक्टर ने बताया कि 17 जून को पैदा हुए तीनों बच्चों में से दो पूरी तरह स्वस्थ थे जबकि तीसरे बच्चे को निमोनिया की शिकायत थी, लेकिन वह भी अब ठीक है। तीनों बच्चे फिलहाल अस्पताल में ही हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। बता दें कि मैक्सिको में कोरोना के 190,000 से भी ज्यादा मामले हैं। वहीं वायरस से 23,377 लोगों की मौत हो चुकी है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…