Select Date:

गांव के करीब आए तीन भालू, बेर के लालच में बुरा फंसा एक भालू

Updated on 12-01-2021 07:39 PM

कोरबा बेर की मीठी महक से आकर्षित होकर जंगल से आबादी की ओर खिंचे चले आए तीन भालुओं में एक की जान उस वक्त मुश्किल में पड़ गई, जब वह तार में उलझ गया। गांव के एक मकान की बाड़ी में बेर का पेड़ लगा था, पर सुरक्षा के लिए ग्रामीण ने उसमें तार फेंसिंग लगा रखी है।

       लालच में पड़ा एक भालू उसमें बुरी तरह फंस गया और खुद को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करने लगा। उसका शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन अमले ने पहुंचकर किसी तरह उसे आजाद कराया और वह जंगल की ओर भाग निकला।तीन भालुओं के जंगल से निकलकर गांव में घुस आने की यह घटना वनांचल ग्राम अजगरबहार की है। गांव में रहने वाले संतोष तंवर की बाड़ी में बेर खाने की आस में भालू देर रात पहुंचे थे। इनमें दो वयस्क एक बच्चा था। इससे पहले की वे बाड़ी के मीठे बेर का आनंद उठा पाते, उनमें से एक उसे घेरने लगाई गई तार की फेंसिंग में उलझ गया।

     बच्चे के बाल तार में फंस जाने से वह खुद को छुड़ाने के लिए भरसक कोशिशें करने लगा। जब सफलता नहीं मिली तो वह छटपटाने के साथ शोर मचाने लगा और उसकी आवाज ग्रामीणों तक पहुंची। ग्रामीणों ने भालू के फंसने की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अमले ने उसे तार से छुड़ाकर मुक्त किया।

     तार से छूटते ही भालू शेष तीनों के साथ घने जंगल में गुम हो गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी उस भालू को फेंसिंग तार से छुड़ा कर सुरक्षित जंगल की ओर भगाने सफल रहे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.