T20 विश्व कप से अचानक बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा पर मंडरा रहा खतरा, क्या होगा?
Updated on
13-02-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। ऑस्ट्रेलिया के स्टेंड इन कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि सीनियर बल्लेबाज चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।
जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। ब्रेंडन टेलर उनके सीनियर खिलाड़ी थे। ब्रेंडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए थे। वह उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। ओमान के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी ब्रेंडन टेलर ने नाबाद 31 रन बनाए थे।
ब्रेंडन टेलर का इंटरनेशनल करियर
40 साल के ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 से अब तक जिम्बाब्वे के लिए 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक के चलते 2403 रन हैं। वनडे में 11 शतक और 39 फिफ्टी के बूते 6704 रन हैं। वहीं टी20 में 1 शतक और 6 फिफ्टी के चलते उन्होंने 1216 रन बनाए हैं।
भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद उनको दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामीबिया के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह टीम के साथ जरूर दिखाई दिए। अभिषेक की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले तक वह फिट हो जाएंगे और उसमें खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक अगर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…