इस अंडर-19 स्टार को शशि थरूर ने बताया भविष्य का धुंरधर, केरल बॉय अफगान पठानों पर भारी पड़ा
Updated on
05-02-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे केरल के युवा सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अफगान पठानों के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। आरोन की इस जादुई पारी के बाद तिरुवनंतपुरम से सांसद और वरिष्ठ राजनेता शशि थरूर ने उनकी जमकर सराहना की है।
104 गेंदों पर 115 रनों का तूफान
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 311 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दबाव के इस क्षण में कोट्टायम में जन्मे आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मात्र 104 गेंदों पर 115 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने 311 रनों के विशाल स्कोर को महज 41.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। आरोन की पारी ने साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर दबाव झेलने की अद्भुत क्षमता है।
शशि थरूर ने बताया केरल का नया स्टार
आरोन जॉर्ज के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि केरल को क्रिकेट के गलियारों में एक नया सितारा मिल गया है। थरूर ने लिखा कि 'अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत के स्कोर देखते हुए ऐसा लगता है कि केरल के पास शतकवीर आरोन जॉर्ज के रूप में एक नया उभरता हुआ सितारा है। कोट्टायम के इस लड़के ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट में कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं। केरल की टीम को ऐसे ही रोमांचक नए खून की जरूरत है!'
केरल क्रिकेट के लिए उम्मीद की नई किरण
थरूर का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि केरल की सीनियर क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है। आरोन जॉर्ज जैसे युवा खिलाड़ी का वैश्विक मंच पर चमकना केरल क्रिकेट के लिए संजीवनी जैसा है। कोट्टायम से निकलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय करने वाले आरोन अब संजू सैमसन के बाद केरल के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेटिंग आइकन बनने की राह पर हैं।
अब फाइनल में इंग्लैंड से होगा महा-मुकाबला
अफगानिस्तान को रौंदने के बाद अब भारतीय अंडर-19 टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड से होगा। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया की नजरें एक बार फिर विश्व खिताब पर हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि आरोन जॉर्ज अपनी इसी फॉर्म को फाइनल में भी बरकरार रखेंगे और भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बनाएंगे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…