Select Date:

विराट के सामने गेंदबाजी करना चाहता यह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

Updated on 01-06-2020 08:46 PM
नई दिल्ली। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहते हैं। नसीम के अनुसार विराट अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसी लिए वह उन्हें गेंदबाजी करना चाहते हैं। नसीम के नाम सबसे कम उम्र में हैट्रिक का विश्व रिकार्ड हैं। नसीम ने 10 फरवरी 2020 को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में हैटट्रिक बनायी थी। उस समय उनकी उम्र 16 साल 359 दिन थी।  शाह ने कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट के साथ मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विराट का सम्मान करते हैं पर उनसे डरते नहीं हैं।
उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास होता है और मैं मुझे मालूम है कि इन मैचों से खिलाड़ी हीरो या विलन बन सकता है। अब ये मुकाबले बहुत कम होते हैं इसलिए ये खास होते हैं। इसलिए जब भी मौका मिले मैं भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हूं।'
इस गेंदबाज ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर पाऊंगा। जब भी मौका मिलेगा मैं अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करूंगा। जहां तक भारतीय कप्तान विराट की बात है, मैं उनका सम्मान करता हूं पर उनसे डरता नहीं हूं।'
इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, इसलिए आपको अपने खेल में सुधार करना होता है। मैं विराट और टीम इंडिया का सामना करने के लिए हमेशा ही तैयार हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.