एमसीएक्स का तर्क
हालांकि MCX ने इन आरोपों का खंडन किया है। उसका कहना है कि उसके पास एक मजबूत निगरानी तंत्र है और वह सभी नियमों के अनुसार काम करता है। MCX के एक प्रवक्ता ने बताया कि चांदी के बाजारों में भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। स्थानीय हालातों के साथ मिलकर, इन बातों का घरेलू बाजार पर असर पड़ा है। MCX पर जो कीमतें तय होती हैं, वे करेंसी के उतार-चढ़ाव, ड्यूटी और स्थानीय बाजार की चाल के खिलाफ हेज प्रदान करती हैं।गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी और सोने के ETF करीब 20% गिर गए थे। लेकिन दिन के अंत तक ये करीब 11% नीचे बंद हुए। MCX पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के कॉन्ट्रैक्ट्स 2.7% गिर गए थे। वहीं फरवरी डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट्स 0.8% नीचे थे।
