महबूबा मुफ्ती की रिहाई के लिये यह सही समय - राहुल गांधी
Updated on
03-08-2020 04:53 PM
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्तीकी रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि सरकार ने जब - जब अवैध रूप से नेताओं को हिरासत में रखा, भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा।
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि महबूबा मुफ्ती की रिहाई के लिये यह सही समय है।' ।
इससे पहले वित्त मंत्री पी। चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मुफ्ती की रिहाई की मांग की। चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा, 'लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी का विस्तार करना, कानून का दुरुपयोग है और ये प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक अधिकारों को मिलने वाली गारंटी पर हमला है। 61 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री, चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड के तहत एक संरक्षित व्यक्ति, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा कैसे है?'
ज्ञात रहे कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 के तहत मिले जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे के खत्म होने और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, में विभाजित होने के बाद से ही लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले हफ्ते पीएसए के तहत महबूबा मुफ्ती की हिरासत को तीन और महीनों के लिये बढ़ा दिया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…