शॉप फ्लोर पर काम करने वाले छोटे कर्मचारियों को भी लखपति शेयरहोल्डर बना रही है यह कंपनी, ऐसे
Updated on
22-01-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: कर्मचारियों को काम करने में वहां मजा आता है जहां उनकी पूछ हो। समय समय पर उन्हें इंसेंटिव मिले। साल में एक बार बोनस मिले। कंपनी यदि लिस्टेड हो तो कार्यावधि के दौरान बेहद कम कीमत पर कर्मचारियों को शेयर (ESOP) भी दे। अभी वेदांता लिमिटेड खबरों में है, क्योंकि उन्होंने सैकड़ों रुपये का शेयर अपने कर्मचारियों को महज एक रुपया में दे दिया है। पांच साल में यह कंपनी कर्मचारियों को करीब 2,500 करोड़ शेयर बांट चुकी है।
पांच साल में 2,500 करोड़ शेयर बांटे
अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने पिछले पांच सालों में अपने कर्मचारियों को करीब 2,500 करोड़ शेयर एक रुपया में बांट दिए। मतलब कि कर्मचारियों को ढेरों फायदा। यह फायदा उन्हें बहुत ही कम कीमत पर कंपनी के शेयर (Stock Option) देकर हुआ है। इस तरीके से कंपनी भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सैलरी देने के तरीकों को बदल रही है। कंपनियां इसलिए भी कर्मचारी को शेयर देती है ताकि उसे लगे कि वह भी कंपनी का हिस्सेदार या मालिक है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ तो होता ही है, एक अलग अहसास भी होता है, कंपनी के मालिक होने का।
एक रुपया में मिला 675 रुपये का शेयर
बीएसई में आज वेदांता लिमिटेड का शेयर सुबह 11 बजे 675 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। लेकिन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह शेयर फेस वैल्यू पर, मतलब कि एक रुपया में दिया है। कंपनी ने बताया है कि उनके नए ESOP 2025 प्लान के तहत करीब 5,000 कर्मचारियों को 500 करोड़ शेयर दिए गए। इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाले कर्मचारियों में नए ग्रेजुएट से लेकर तमाम स्टाफ शामिल हैं। इनमें से 1200 कर्मचारी तो पहली बार कंपनी के शेयरधारक बने हैं। इससे एक साल पहले यानी 2024 में भी 5000 से भी ज्यादा कर्मचारियों को 469 करोड़ शेयर दिए गए थे।
अन्य कंपनियों से अलग
वेदांता लिमिटेड का ESOP का तरीका बाकी भारतीय कंपनियों से अलग है। ज्यादातर कंपनियां सिर्फ बड़े अधिकारियों को ही शेयर देती हैं। लेकिन वेदांता के ESOP प्लान में कंपनी के करीब 40% छोटे कर्मचारी शामिल हैं। इनमें प्लांट में काम करने वाले, अलग-अलग विभागों के लोग और हर स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। नए ग्रेजुएट और करियर की शुरुआत करने वाले कर्मचारियों को उनकी फिक्स्ड सैलरी का 30% हिस्सा तक शेयर मिल सकता है। यह किसी बड़े ग्रुप के लिए बहुत ही अनोखी बात है।
शेयर का दाम बढ़ने से फायदा
कंपनी ने ESOP 2022 से अब तक कर्मचारियों को 2500 करोड़ से भी ज्यादा शेयर कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन योजना के तहत दे चुकी है। चूंकि ये शेयर एक रुपया की दर से मिले हैं और शेयर बाजार में इसका दाम अभी काफी ज्यादा है। इस तह से कर्मचारियों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि वेदांता लिमिटेड 20 साल से भी ज्यादा समय से ESOP दे रही है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…