पीड़ित युवकों का पक्ष
यह घटना 28 जनवरी को विकासनगर के डाकपत्थर रोड स्थित दुकान पर हुई थी। जब कश्मीरी युवक दानिश और ताविश नमकीन खरीदने गए थे। पीड़ित दानिश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में किराए पर रहते हैं और फेरी लगाते हैं। दोनों भाई छुट्टियों में पिता की मदद के लिए आए थे और शाल-सूट बेच रहे थे।दानिश ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने पहले उनका नाम और पता पूछा, कश्मीरी होने पर जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर दुकानदार और दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को चोटें आईं, जिसमें छोटे भाई को सिर पर गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर हुआ।
इस आधार पर विकासनगर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने दुकानदार संजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
