Select Date:

आईपीएल-2020 में होगा इन पांच विदेशी खिलाड़ियों का डैब्यू, लंबे-लंबे छक्के लगाने में मशहूर

Updated on 09-08-2020 12:21 AM
मुंबई । आईपीएल-2020 केआयोजन का रास्ता साफ हो गया है। प्रीमियर लीग अब यूएई में खेली जाएगी।इसके बाद अब नए विदेशी प्लेयरों की भी चर्चा शुरू हो गई हैं। पांच विदेशी प्लेयर हैं, जो कि इस साल आईपीएल में डैब्यू कर सकते हैं।इसमें से कुछेक पर तो सबकी नजरें बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और टॉ बंटन पर खास निगाह रहेंगी। दोनों लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं।
इसुरु उड़ाना 
इसुरु उड़ाना को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख रूपए में खरीदा है। इसुरु पहली बार आईपीएल खेलने वाले हैं। श्रीलंका का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी आरसीबी के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। उड़ाना ने 18 वनडे इंटरनेशनल और 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
जोशुआ फिलिप
ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ फिलिप ने बिग-बैश लीग के 16 मैचों में 487 रन बनाए थे। उन्हें आईपीएल में आरसीबी ने चुना है, जो फॉर्म को देखकर इनकी टीम के बतौर ओपनर बढिय़ा विकल्प हैं। 
शेल्डन कॉट्रेल
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल को 8.5 करोड़ की भारी कीमत पर किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। पंजाब के पास विदेशी गेंदबाजों की कमी रहती है। सीपीएल में कॉट्रेल ने 8 मुकाबलों में 12 विकेट लिए हैं। वह मोहम्मद शमी के साथ मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।
एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले है। कैरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लोअर मिडिल आर्डर में मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। वह पंत की जगह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
टॉम बंटन
इंग्लैंड के उभरते युवा ओपनर बल्लेबाज। उन्होंने समरसेट के लिए खेलते हुए टी-20 ब्लास्ट 2019 में 42.23 की औसत से 549 रन बनाए थे। बंटन ने आबुधाबी में हुए टी-10 लीग के 5 मैचों में 200 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे। बंटन आईपीएल 2020 में केकेआर के लिए अपना डेब्यू करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.