Select Date:

इंतजार करने का वक्त नहीं है... ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने मांगी मदद, वीडियो जारी कर कही ये बात

Updated on 28-02-2026 05:00 PM
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की है। यह एडवाइजरी बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है। वहीं हमले के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है। छात्रों का कहना है कि हमें नहीं पता अगले वक्त क्या होने वाला है। इन छात्रों का कहना है कि हम बता भी नहीं सकते कि यहां क्या हो रहा है। लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। इन छात्रों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द उन्हें यहां से सुरक्षित निकालने की अपील की है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें
हमले से पूर्व वहां के हालात और तनाव को देखते हुए भारत ने सोमवार 23 फरवरी को ही ईरान में रहने वाले अपने सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कमर्शियल उड़ानों सहित परिवहन के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके देश छोड़ दें। जनवरी में आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, छात्रों सहित 10,000 से अधिक भारतीय ईरान में रह रहे थे
भारत की इस एडवाइजरी के बीच सबसे अधिक मुसीबत वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों की बढ़ गई। इन छात्रों का कहना था कोर्स से जुड़ी एक परीक्षा होने वाली है, जो उनके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय छात्रों ने बताया था परीक्षा 5 मार्च को होनी है, जिसकी वजह से वे अभी भी ईरान में रुके हुए हैं। इसे पास करने पर ही उन्हें अस्पताल में प्रैक्टिस की इजाजत मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.