Select Date:

भारत में होंगे तीन गोल्फ टूर्नामेंट

Updated on 09-06-2020 08:26 PM
नई दिल्ली। एशियाई टूर गोल्फ के मुख्यकार्यकारी मिन थेंट ने कहा है कि भारत संशोधित गोल्फ कैलेंडर में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि देश में तीन टूर्नामेंटों के आयोजन की संभावना है। पैनासोनिक ओपन के साथ एशियाई टूर भारत में वापसी करेगा जबकि इसके बाद इंडिया ओपन और एक अन्य संभावित टूर्नामेंट दिल्ली में हो सकता है। मिन ने कहा कि दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बीच एशियाई टूर प्रतियोगिता दोबारा शुरू करने को लेकर सावधानी रखनी होगी। मिन ने कहा, ‘हम सितंबर से दिसंबर के बीच 10 से 12 टूर्नामेंट के आयोजन का लक्ष्य बना रहे हैं क्योंकि अभी विमान यात्रा और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर रोक लगी हुई है।’ संभावना है कि टूर चीन में टूर्नामेंट का आयोजन करे और हांगकांग ओपन तथा मॉरिशस ओपन के साथ सत्र खत्म हो। वहीं कोराना वायरस के खतरे से बचाव के लिए टूर नए और जरूरी कदम उठाने की योजना बना रहा है। टूर हालांकि सिर्फ स्थानीय कैडी को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे सकता है जबकि यात्रा करने वाले स्टाफ की संख्या में भी कमी आ सकती है। प्रायोजकों की भरपाई के लिए टूर अतिरिक्त प्रो-ऐम स्पर्धा का आयोजन भी चाहता है। एशियाई टूर सितंबर में कोरियाई ओपन के साथ दोबारा सत्र शुरू कर सकता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.