खिलाड़ियों के पात्रता नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा : आईटीएफ
Updated on
11-06-2020 08:01 PM
लंदन। कोरोना महामारी के कारण आई बाधा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धाओं की प्रवेश सूची को अंतिम रूप देने के लिए सात जून 2021 की एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग का उपयोग करेगा। आईटीएफ ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों के पात्रता नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पुरुष और महिला वर्ग की एकल स्पर्धाओं में 64 खिलाड़ियों का ड्रॉ होगा, जिसमें 56 खिलाड़ियों को सात जून 2021 की रैंकिंग के अनुसार ही सीधा प्रवेश मिलेगा। एक राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) टेनिस स्पर्धा के लिए अधिकतम चार खिलाड़ी भेज सकती है। इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक को कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले सात 23 जुलाई से आठ अगस्त तक स्थगित किया गया है। आठ आईटीएफ स्थान होंगे, जिसमें से छह महाद्वीपीय क्वॉलीफिकेशन के आधार पर दिए जाएंगे। एशिया महाद्वीप से एशियाई खेल 2018 के चैंपियन को यह स्थान मिलेगा और वह मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएगा। युगल में 32 जोड़ियों का ड्रा होगा जिसमें कट ऑफ तिथि तक शीर्ष 10 में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिलेगा। वे अपनी पसंद का जोड़ीदार चुन सकते हैं बशर्ते वह खिलाड़ी एकल या युगल रैंकिंग में शीर्ष 300 में शामिल हो। वहीं मिश्रित युगल में 16 जोड़ियों के बीच मुकाबला होगा और एकल तथा युगल मुकाबले के लिए पहले से नामित खिलाड़ियों में से ही ये जोड़ियां बनेंगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…