खेल फिर शुरु करने पांच स्तर की प्रक्रिया होगी : एफआईएच
Updated on
22-05-2020 06:29 PM
लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण रुके खेल को फिर शुरु करने के लिए पांच स्तर की प्रक्रिया होगी। साथ ही कहा कि कोरोना वायरस का टीका तैयार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेली जाएगी। एफआईएच का मानना है कि उसके सदस्य देशों के बीच वैश्विक प्रतियोगिताएं इस प्रक्रिया के अंतिम चरण के दौरान ही संभव हो पाएंगी। इसके लिये अभी समयसीमा तय नहीं की जा सकती है। एफआईएच ने कहा , ‘‘खेल की वापसी पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी पर एफआईएच ने इसके लिये पांच चरण की प्रक्रिया तैयार की है। इसकी शुरूआत सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए अभ्यास के साथ की जा सकती है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अगले में चरण में क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं की बहाली होगी जिसके बाद पड़ोसी देशों में स्थानीय यात्रा शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में आगे विभिन्न महाद्वीपों में होने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और एक बार टीका तैयार होने के बाद उम्मीद है कि सामान्य प्रतियोगिताओं की वापसी होगी।’’ एफआईएच ने कहा, ‘‘इन चरणों के लिये कोई समयसीमा तय नहीं है और यह हर देश के लिये अलग होगी।’’ साथ ही कहा कि जब प्रतियोगिताएं शुरू होंगी तो खिलाड़ियों और प्रशसंकों को सुरक्षित रखने के लिये जिन सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा उनके प्रति आयोजकों को बेहद सतर्क रहना होगा। इस दस्तावेज से महाद्वीपीय महासंघों, राष्ट्रीय संघों और क्लबों को अभ्यास गतिविधियां शुरू करने के प्रयासों में मदद मिलेगी। एफआईएच ने कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार किये दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…