Select Date:

क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Updated on 01-06-2020 08:49 PM
मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील: मन में किसी भी तरह का न रखें संशय 
आप सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण को फिर सीमित करने में सफल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से ऐसी सूचना आयी हैं कि गांव के लोग इन्हें वापस गांव में प्रवेश देते समय मन में संशय रख रहे हैं। संशय या संदेह की कोई बात नहीं हैं, ये आपके भाई, बहन हैं, स्वस्थ हैं और 14 दिन का क्वारंटाईन पूरा करके आये हैं। आप इस बात को समझे कि अब इनसे गांव में संक्रमण का कोई खतरा नहीं हैं। मुझे पूरा विश्वास हैं कि आप इस बात को समझेंगे। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गये छत्तीसगढ़ी भाई, बहनों के राज्य में लौटने का क्रम जारी है। हमने इस संकट की घड़ी में अपने राज्य में लौटने के इच्छुक लोगों के लिए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराये हैं और यह क्रम लगातार जारी है। अभी तक राज्य में 56 ट्रेनों के माध्यम से 76 हजार 772 श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को राज्य वापस लाया जा चुका हैं । बस, ट्रेन और अन्य माध्यमों से अब तक राज्य में कुल 2 लाख 44 हजार 686 श्रमिक वापस आ चुके हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में लौटे इन सभी श्रमिकों और राज्य के अन्य निवासियों की सुरक्षा के लिए हमने सभी को नियमानुसार 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाईन में रखने की व्यवस्था की हैं, इसके लिए हमने 19 हजार 216 क्वारंटाईन सेंटर बनाये हैं, जिनमें 7 लाख 6 हजार 416 लोग रह सकते हैं। यह प्रयास किया गया है कि राज्य की हर ग्राम पंचायत या उसके आसपास क्वारंटाईन सेंटर हो ताकि ग्रामवासी अपने ग्राम के पास ही रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन क्वारंटाईन सेंटर में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करायी है। कोरोना महामारी के इस दौर में इतनी बड़ी संख्या में क्वारंटाईन सेंटर बनाना और उनमें आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना कोई आसान कार्य नहीं है। मैं इन क्वारंटाईन सेंटर में तैनात सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभारी हूॅ, आप सभी संकट के इस समय में बहुत अच्छा और प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। क्वारंटाईन सेंटर में रह रहे सभी श्रमिक भाई -बहन भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पूरा सहयोग कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर क्वारंटाईन सेंटर में कतिपय व्यवस्था संबंधी शिकायतें आयीं, जिसे हमने जानकारी मिलते ही तत्काल दूर करने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गए भाई-बहनों के लौटने से राज्य में संक्रमण में वृद्धि हुई है। इसको लेकर परेशान और भयभीत होने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण में वृद्धि कुछ समय के लिए है। आप सबके सहयोग से हम फिर कोरोना संक्रमण को सीमित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि सभी छत्तीसगढ़ी भाईयों-बहनों की सर्तकता और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक उपायों, फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन से कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ जीतेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.