सेमरी गांव के मजदूरों ने पेश की दानशीलता की मिसाल- भूपेश बघेल
Updated on
04-06-2020 11:13 PM
मनरेगा के मजदूरों ने मजदूरी की राशि में से जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए 22,100 रुपये
रायपुर। पीड़ितों की मदद के लिए साधन सम्पन्न होना ही जरुरी नहीं, सिर्फ इसके लिए जरूरत होती है जज्बे की। ऐसा ही जज्बा दिखाया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरी के मनरेगा के मजदूरों ने।
कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए इस ग्राम पंचायत के मजदूरों ने अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक कोरोना पीड़ितों के मदद के लिए आपस में चंदा एकत्रित किया। देखते ही देखते यह राशि 22100 रूपए हो गई। मजदूरों ने इस राशि को सरपंच श्रीमती ज्योति वर्मा को देते हुए इस बात का आग्रह किया कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दी जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने आज पाटन क्षेत्र से आये पंचायत प्रतिनिधियों में शामिल सेमरी की सरपंच श्रीमती ज्योति वर्मा ने उक्त राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने सेमरी गांव के मनरेगा के मजदूरों द्वारा कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रदाय की गई इस राशि के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के इस काल में अभी तक किसानों, उद्योगपतियों समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों द्वारा सहायता राशि दी गई है। यह पहला मौका है जब कोरोना पीड़ितों के लिए मजदूरों ने अपनी मजदूरी से राशि बचाकर सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमरी ग्राम के मजदूरों ने दानशीलता की मिसाल पेश की है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…