अंतरवर्तीय सब्जी की खेती से समूह की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भता की नई राह
Updated on
19-06-2020 08:19 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से नए.नए तरीकों से सब्जी तथा फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले की स्व सहायता समूह महिलाएं इंटरक्रॉप फसल के तहत सब्जियों की खेती को आत्मनिर्भता की नई राह के रूप में चुनी हैं। अलग.अलग प्रकार के सब्जियों की खेती से महिलाएं अच्छी मुनाफा कमा रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
कोसा बीज केंद्र अंबिकापुर में 11 सदस्यीय महिला समूह के द्वारा लगभग एक हेक्टेयर के क्षेत्र में साग.सब्जियों की इंटरक्रॉप फसल ली जा रही है। कोसा बीज केंद्र में रेशम कीट पालन के लिए लगाए गए साजा एवं अर्जुन वृक्षों के बीच खाली जगहों का सदुपयोग कर महिला कृषकों ने साग.सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया है। इन खाली जगहों में आलू, भिंडी, बरबट्टी, प्याज, टमाटर, बैंगन, मूंग, भुट्टा आदि की अंतरवर्तीय फसल ली जा रही है। साग.सब्जी की खेती से महिलाएं लगभग 50 हजार रुपये की आय अर्जित कर चुकी हैं। रेशम उत्पादन के साथ ही यहां सब्जी की अंतरवर्तीय खेती की अभिनव पहल की गई है। समूह की महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ यहां सब्जी की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। अब उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए दूसरों पर आश्रित नही रहना पड़ता। लॉकडाउन की अवधि में सब्जी की खेती से उन्हें आर्थिक मदद मिली है।
रेशम विभाग उप संचालक ने बताया कि विभाग ने रेशम कीट पालन के लिए लगाए गए वृक्षों के बीच के खाली जमीन के सदुपयोग के लिए महिलाओं को इंटरक्रॉप सब्जी की खेती प्रोत्साहित किया गया। समूह की महिलाएं यहां विभिन्न प्रकार के सब्जी की खेती कर मुनाफा कमा रही हैं। सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाई ने बताया कि यहां सब्जी की अच्छी पैदावार होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां ज्यादा देखरेख नहीं करना पड़ता। सदस्य कल्कि ने बताया सब्जी को मार्केट में बेचने पर हमें अच्छा मुनाफा होता है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…