Select Date:

यूपी में प्रवासियों की वापसी के बाद भी गांव सुरक्षित!

Updated on 09-06-2020 08:24 PM
-18 जिलों के सर्वे में नहीं मिला एक भी संक्रमित ग्रामीण 
लखनऊ। एक अच्छी खबर है कि प्रवासियों की वापसी पर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के विपरीत यूपी के 72 गांवों में पहले से रह रहा एक भी ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग का हालिया सर्वे में हुआ है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अधिक संख्या में प्रवासियों की वापसी वाले 18 जिलों का चयन किया गया था। हर जिले से ऐसे चार-चार गांव चुने गए, जिनमें 50 या अधिक प्रवासी आए थे और उन्हें गांव पहुंचे 15 दिन बीत चुके थे।
 औसतन 20 से 25 सैंपल हर गांव से उन ग्रामीणों के लिए गए जो प्रवासी नहीं हैं। 1,687 सैंपल में महज एक सैंपल पॉजिटिव निकला। यह सैंपल भी कौशांबी के एक गांव का था और गलती से इस पूल में एक प्रवासी का सैंपल मिक्स हो गया था। ऐसे में मूल निवासियों का एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं आया। अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि सैंपलिंग से साफ है कि ग्राम निगरानी समितियों ने लोगों को क्वारंटीन करवाने और सावधानी बरतने के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। जो प्रवासी लौटे हैं उन्होंने भी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर्स भी नियमित सर्वे कर रही हैं। अब तक 13.89 लाख प्रवासियों को उनके जरिए ट्रैक किए गया है। इनमें से 1,299 में संदिग्ध लक्षण मिले हैं। इनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है।

बड़े शहरों में आ रहे हैं अब ज्यादातर केस:
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक अब संक्रमण के अधिक केस मेरठ मंडल के जिलों समेत प्रदेश के बड़े शहरों से आ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इसलिए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13,236 सैंपल टेस्ट किए गए। जल्द ही यह संख्या 15 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। इस बीच प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में कोरोना के कुल 4320 ऐक्टिव केस हैं, जबकि 412 नए मामले सामने आए हैं। 6344 लोग पूरी तरह इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक इस संक्रमण से 283 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.