Select Date:

ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती देने किसान हित में काम रही है राज्य सरकार- मंत्री डॉ. डहरिया

Updated on 20-08-2020 08:00 PM

रायपुर, नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल सरकार में आते ही गामीणों, किसानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए देने का निर्णय लिया। वहीं किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया गया। श्री बघेल ने कई वर्षों से लंबित किसानों का सिंचाई कर भी माफ किया। डॉ. डहरिया मंदिर हसौद में आयोजित किसान समिति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों और किसानों की मांग पर ग्राम मंदिर हसौद में गौठान निर्माण पर सहमति जताते हुए गौठान के लिए जमीन उपलब्ध कराने अटल नगर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना में नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत गांवों के पारंपरिक स्वरूप को सहेजने का काम किया जा रहा है। मवेशियों के संरक्षण एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण किया जा रहा है। इसका संचालन गांव के ही लोगों द्वारा गठित गौठान समिति द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार गोधन न्याय योजना लाकर किसानों और पशुपालकों से दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर गोबर की खरीदी कर रही है। इससे लाखों पशुपालकों को लाभ होगा। इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि 5 अगस्त को पशुपालकों के खातों में अंतरित की गई है। अब 20 अगस्त को राजीव गांधी की जंयती के अवसर पर गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की दूसरी किस्त की राशि कसानों और पशुपालकों के खातों मंे जमा करायी जाएगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि मंदिर हसौद के विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार भी शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए भी तत्पर है।

कार्यक्रम का आयोजन रामचंन्द्र स्वामी नागरीदास मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया था। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा मंडी समिति के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष नोहर यादव, सरपंच श्रीमती रमा यादव सहित किसान अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.