कोरोना के कारण स्थगित राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाएं होगी : सीएम गहलोत
Updated on
30-05-2020 11:31 PM
जयपुर। कोरोना महामारी के कारण स्थगित की गई राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाओं जल्द ही होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस महामारी के दौर में छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा जो कोविड-19 के कारण स्थगित हुई थी, अब आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षा विभाग परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित व्यवस्था करेगा।' उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के कारण स्थगित की गई 10वीं और 12वीं कक्षाओं की विभिन्न विषयों की बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अध्यापकों द्वारा मास्क तथा सैनिटाइजर के उपयोग की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर आवागमन और परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग के नियम की सख्ती से पालन किया जाएगा। अशोक गहलोत ने कहा है, आवश्यकता के अनुसार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया है और जिन स्कूल भवनों में क्वारंटीन सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, उन भवनों को परीक्षा से पहले तय प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज और वहां स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।
ज्ञात हो, राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के कारण 19 मार्च को बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। राज्य के शिक्षा मंत्री मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, परीक्षा के शुरू होने से 10 दिन पहले तारीखें जारी कर दी जाएंगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बची हुई परीक्षा जून के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा के केवल तीन पेपर बचे हैं, वहीं कक्षा 12वीं की अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भूगोल समेत कई विषयों की परीक्षा होनी बाकी है। राजस्थान बोर्ड की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है, शिक्षक घर से ही पेपर्स की चेकिंग कर रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के चार से 6 सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा करने में एक महीने का समय लगेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, यदि बोर्ड परीक्षा जून-अंत या जुलाई में समाप्त होती है, तो परिणाम अगस्त में आने की उम्मीद की जा सकती है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…