Select Date:

कंपनियों के तिमाही प‎रिणामों और कोरोना के रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Updated on 19-07-2020 08:27 PM
नई ‎दिल्ली । शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही प‎रिणामों, कोरोना वायरस के मामलों के रुख तथा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा बाजार भागीदारों की नजह मानसून की प्रगति पर भी रहेगी। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की मार से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा ‎कि कोई प्रमुख घटनाक्रम नहीं होने की वजह से इस सप्ताह बाजार की दिशा मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन और वैश्विक संकेतकों से तय होगी। इसके अलावा मानसून की प्रगति पर भी सभी की निगाह होगी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा भू-राजनीतिक तनाव की वजह से आर्थिक पुनरोद्धार के मोर्चे पर अनिश्चितता बनी हुई है। भारत में कोविड-19 के संक्रमण के आंकड़े 11 लाख के पास पहुंचने वाले हैं। अब संक्रमण के मामलों में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश में इस महामारी से अब करीब 27,000 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बाजार भागीदारों द्वारा सतर्कता बरते जाने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण के मामले 1.4 करोड़ को पार कर गए है। दुनियाभर में अब तक इस महामारी से छह लाख लोगों की जान जा चुकी है। बाजार की निगाह अमेरिका और चीन के व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा ‎कि तिमाही नतीजों का सीजन होने की वजह से शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर पर सभी की निगाह रहेगी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 19.6 प्रतिशत बढ़कर 6,658.62 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। बैंक की आय भी बढ़कर 34,453.28 करोड़ रुपए हो गई है। इस सप्ताह एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., बजाज ऑटो और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
Advt.