Select Date:

चंबल में फिर गूंजी डकैतों की आहट, डकैत कल्ली गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर लाइव फायरिंग कर पुलिस को दी खुली चुनौती

Updated on 15-10-2026 02:03 PM

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में लंबे समय बाद डकैतों की आहट से पुलिस परेशान है। डकैत कल्ली गुर्जर ग्वालियर और मुरैना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दोनों ही जिलों के जंगलों में उसकी मूवमेंट है। हद तो तब हो गई- जब उसने इंस्टाग्राम पर फाइरिंग करते हुए लाइव वीडियो अपलोड कर दिया।

पुलिस को खुली चुनौती दी है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस जंगलों में उतर गई है। ग्वालियर पुलिस की एक टीम ने इस वीडियो के सामने आने के बाद जंगल में सर्चिंग तो की, लेकिन कल्ली गुर्जर के बारे में सुराग नहीं मिला है।

तिघरा में गर्भवती का अपहरण

  • डकैत कल्ली गुर्जर पिछले करीब एक साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इससे पहले वह फरार तो था, लेकिन वारदात नहीं की थीं। कल्ली ने अपने साथी योगी गुर्जर के साथ पिछले साल आठ अक्टूबर को ग्वालियर के तिघरा स्थित गुर्जा गांव में जमकर गोलीबारी की थी। फिर यह गैंग नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर को अगवा कर ले गई थी। लंका पहाड़ के पास अंजू गुर्जर को गैंग छोड़कर भाग गई थी।
  • डकैत योगी गुर्जर ने सुनियोजित ढंग से धौलपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था। कल्ली गुर्जर तभी से फरार चल रहा है। तिघरा में वारदात करने के बाद उसने हाल ही में घाटीगांव में पुलिस को खुली चुनौती दी। यहां हाइवे पर ट्रक चालक से टैरर टैक्स मांगा था। इसके बाद गोलियां भी चलाई थीं। तब से वह ग्वालियर से फरार था। पुलिस घेराबंदी नहीं कर पाई। इसके बाद मुरैना में गोलीबारी की और पुलिस की मुखबिरी के शक में हमला किया। यहां भी उसे पकड़ा नहीं जा सका।

इंटरनेट मीडिया पर रील

  • पुलिस को नहीं मिल रही लोकेशन: कल्ली गुर्जर इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव है। वह लगातार रील डाल रहा है। साक्षात्कार भी दिया लेकिन पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही। ग्वालियर और मुरैना पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम हैं। उस पर मुरैना पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम राशि भी बढ़ा दी गई है।
  • महेश्वरा मंदिर पर पहुंच गोलियां चलाई: कल्ली गुर्जर का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। वह फोन पर किसी से बात कर रहा है। महेश्वरा मंदिर का जिक्र कर रहा है। बताया गया है कि यह मंदिर तिघरा से सटा हुआ है। ग्वालियर-मुरैना बार्डर पर है। यहां वह फोन पर किसी को धमका रहा है। फिर आटोमैटिक माउजर से गोलियां चलाता है। यह भी लाइव है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस सक्रिय हुई और घाटीगांव-तिघरा से सटे जंगलों में सर्चिंग की। राई, निरपतपुरा में उसके ठिकाने रहे हैं। जहां सर्चिंग की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
 20 October 2026
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एसआईआर में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही…
Advt.