Select Date:

पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश ने खुद को गोली मारी

Updated on 10-06-2020 07:38 PM
बड़ी खेरमाई भानतलैया क्षेत्र में घटना से सनसनी 
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में बड़ी खेरमाई मंदिर के सामने मंगलवार की शाम साढ़े 6 के करीब उस समय हडंकप और सनसनी का माहौल बन गया जब एक बदमाश ने पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद खुद को गोली मार ली। उसे तुरंत सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है बताया गया कि आई जी आफिस में पदस्थ स्पेशल टीम आरोपी को किसी मामले में हिरासत में लेने गई थी वह टीम के हाथ लग भी गया था।  जब उसे पुलिस दल सिविल लाइन थाने की ओर ले जा रहा था तभी शुभम ने अपने पास रखे अवैध हथियार से खुद के सिर में गोली मार ली। जैसे ही पुलिस दल ने देखा कि अपराधी ने स्वयं को गोली मार ली है तत्काल वाहन को सिटी अस्पताल ले जाया गया। खबर तेजी के साथ बड़ी खेरमाई इलाके में फैली और देखते-ही देखते बड़ी संख्या में लोग हुनमानताल थाने के सामने जमा हो गये। कुछ लोग इस दरम्यान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे। 
इनामी अपराधी था मृतक 
स्वयं को गोली मार लेने वाला शुभम बागरी आदतन अपराधी है। उसपर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के संगीन अपराध दर्ज हैं। उस पर तीन हजार रूपये का ईनाम घोषित है। हनुमाताल थाने में वह फिलहाल एक लड़की से छेडखानी और एक अन्य अपराधिक मामले में फरार था। 
 पांच सदस्यी दल गया था पकडऩे 
आईजी भगवत सिंह चौहान इस संबंध में बताया कि ने शुभम बागरी को गिरफ्तार करने आईजी आफिस से जो टीम आरोपी का  पकडऩे गई थी उसमें एएसआई कपूर सिंह, विशाल सिंह, आरक्षक राजेश पांडे, नितिन कुशवाहा, और अमित पटेल शामिल थे। 
5 पुलिसकर्मी निलंबित
इस घटना के बाद जबलपुर जोन के आईजी भगवत सिंह चौहान ने आई जी सेल के एक एसआई 1 एएसआई बत्तीव तीनों आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया घटना की जांच के आदेश दिए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव वीक एगो जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.