Select Date:

हिप्नोटाइज था पायलट, अमोल मिटकरी ने अजित पवार के प्लेन क्रैश को बताया साजिश, महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई

Updated on 09-02-2026 12:23 PM
मुंबई: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चार्टर्ड विमान के क्रैश होने के मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। हादसे के 11 दिन बाद भी अभी तक विमान क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ? इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एमएलसी अमोल मिटकरी ने एक बार फिर से प्लेन क्रैश को साजिश करार दिया है। मिटकरी ने सवाल किया है कि 'क्या पायलट को हिप्नोटाइज करके इस कृत्य के लिए प्रेरित किया गया था? या फिर उसे लालच दिखाया गया?' मिटकरी ने दावा किया कि पायलट ने मेडे (एमएवाई-डीएवाई) कॉल नहीं दिया और न ही टेकऑफ के बाद पुणे एयरपोर्ट से संपर्क साधा। मिटकरी का कहना है कि इसकी जांच की जानी चाहिए, तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में अजित पवार की अस्थियों को विसर्जित किया गया।
क्यों दाे बार बदला पायलट?
28 फववरी सुबह अजित पवार का चार्टर्ड विमान लीयरजेट-45 बारामती में लैंडिंग की कोशिश में क्रैश हो गया था। इसमें डिप्टी सीएम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें विमान के पायलट सुमित कपूर और उनकी को-पायलट के साथ विमान अटेंडेंट शामिल थी। अजित पवार अपने अंगरक्षक के साथ विमान में सवार थे। मिटकरी ने कहा है कि यह कंपनी पहले से ही खराब स्थिति में थी। सालों से इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इसके बावजूद 28 तारीख को वही विमान अजित पवार के लिए दिया गया। मिटकरी का कहना है कि वीएसआर कंपनी के पायलट को दो बार बदला गया।
निजी सचिव पर उठाए सवाल
मिटकरी ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया है जब एनसीपी शरद पवार के सांसद बजरंग सोनवणे बम होने का संदेह जता रहे हैं। सोनवणे का कहना है कि उस दिन अजीत के साथ उनके पीए (निजी सचिव) विमान में क्यों नहीं थे? सोनवणे ने सीएम से मामले की जांच की मांग की है। विमान हादसे की जांच एएआईबी के साथ महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने अजित पवार के निजी सचिव से चार घंटे तक पूछताछ की थी। यह भी सामने आया था कि अजित पवार ने बारामती दौरे के लिए सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया था। 99 फीसदी दौरा सड़क मार्ग से तय था। यह सवाल उठा था कि आखिर में अजित पवार ने विमान से जाने का फैसला किसकी सलाह पर लिया?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.