मुस्तफिजुर ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह 2022 और 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। 2022 में उन्होंने आठ मैचों में 7.62 की इकॉनमी से आठ विकेट लिए थे। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो मैच खेले थे। 29 साल के मुस्तफिजुर ने अपने आईपीएल करियर में 38 मैच खेले हैं। उन्होंने 7.84 की इकॉनमी रेट से 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने लीग में अलग-अलग टीमों के लिए खेला है।