Select Date:

जिम्‍मी नीशाम के पोस्‍ट से साफ झलका वर्ल्‍ड कप गवां देने का दर्द

Updated on 16-07-2020 08:06 PM
नई दिल्‍ली। क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला, सांसों को रोक देने वाला मुकाबला, जिस मैच में कोई टीम हारी नहीं, मगर एक टीम के सपने फिर भी टूट गए। शायद ही दुनिया को कोई खेल प्रेमी 2019 का वर्ल्‍ड कप फाइनल भूल पाए। इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबले में सुपर ओवर में भी दोनों टीम बराबरी पर रही और फिर बाउंड्री की गिनती के आधार पर इंग्‍लैंड ने खिताब जीत लिया। हार को भुलाना आसान होता है, मगर बिना हारे भी खिताब से चूक जाना एक कांटे की तरह बन जाता है, जो समय समय पर चुभता है। न्‍यूजीलैंड टीम को आज भी उस चुभन का दर्द होता है, जिसकी एक झलक उस वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड टीम का हिस्‍सा रहे जिम्‍मी नीशाम के पोस्‍ट से साफ झलकी।
14 जुलाई को इंग्‍लैंड को वर्ल्‍ड कप विजेता और न्‍यूजीलैंड को लगातार दूसरी बार उपविजेता बने हुए सालभर हुआ था। इस मौके पर जहां हर कोई इंग्‍लैंड की जीत और उस फाइनल को याद कर रहा था। वहीं जिम्‍मी नीशाम ने उस मैच को याद नहीं किया, बल्कि उस दिन अपने कुत्‍ते के साथ एक तस्‍वीर शेयर करते हुए कहा कि सालभर पहले आज ही दिन यह उनके घर में आया था। यानी वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी गंवाने वाले दिन नीशाम के घर पर एक नया मेहमान आया था। नीशाम ने सालभर बाद उसके स्‍वागत को याद किया। उनकी इस पोस्‍ट से साफ है कि वहां 14 जुलाई को कभी भी वर्ल्‍ड कप फाइनल की वजह से याद करना नहीं चाहते। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.