मुंबई। अप्रैल महीने में एटीएम से निकाले जाने वाले पैसों की संख्या लगभग आधी हो गई। अप्रैल महीने में लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 1.27 लाख करोड़ रुपए ही एटीएम से निकाले गए। मार्च में लोगों ने 2.51 लाख करोड़ रुपए निकाले थे। आरबीआई के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में ट्रांजेक्शन की संख्या में भी गिरावट आई है। मार्च में ये संख्या 54.71 करोड़ थी, जो अप्रैल में 28.66 करोड़ हो गई। अप्रैल पहला महीना था, जिसमें पूरे महीने लॉकडाउन लागू रहा, जिसके चलते अधिकतर राज्यों में आवाजाही बंद रही और तमाम प्रतिबंध रहे। अप्रैल में कुल कार्ड की संख्या 88.68 करोड़ रही, जिसमें से 5.73 करोड़ क्रेडिट कार्ड थे और 82.94 करोड़ डेबिट कार्ड थे। मार्च में कुल कार्ड की संख्या 88.63 करोड़ थी। देश में कुल 2.34 लाख एटीएम हैं और 50.85 लाख पीओएस टर्मिनल हैं।
पीओएस मशीन से कैश निकालने की संख्या में अप्रैल में बढ़ोत्तरी हुई और 40.87 लाख पर पहुंच गई, जो मार्च में 33.69 लाख थी। पैसों की बात करें तो पीओएस मशीनों से 111 करोड़ रुपए निकाले गए, जबकि मार्च में 110 करोड़ रुपए निकाले थे। माइक्रो एटीएम पर आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करीब दोगुना होकर अप्रैल में 875.54 लाख पर पहुंच गया, जो मार्च में 344.98 लाख था।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…