नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को कहा कि कोरोना वायरस के लिए जारी हेल्पलाइन 1031 की क्षमता में इजाफा किया जा रहा है, ताकि लोगों को इंतजार कराए बगैर समस्या सुनकर सहायता की जा सके। सरकार ने न्यायालय को यह बताया कि एंबुलेंस के बेड़े को बढ़ाने का भी प्रस्ताव पास किया है। मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ के समक्ष अधिवक्ता राहुल मेहरा और अनुज अग्रवाल ने जवाब दाखिल करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने पीठ को बताया कि सरकार जून के अंत तक एंबुलेंस की संख्या में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। इसके लिए जरूरी कवायद की जा रही है। पहले एंबुलेंस की उपलब्धता को लेकर कुछ समस्या थी लेकिन अब इसका समाधान निकाल लिया गया है। कोरोना के हर कॉल करने वाले को एंबुलेंस की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। केंद्र और दिल्ली सरकार का पक्ष सुनने के बाद पीठ ने मामले में कई निर्देश दिए। अधिवक्ता अनुज अग्रवाल ने बताया कि पीठ ने सरकार को डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखते हुए जितना संभव हो सके सभी मरीजों की जांच करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने सरकार को राज्य व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों से संपर्क करने में होने वाली देरी के मुद्दे को भी आईसीएमआर के साथ सलाह-मशविरा करके हल करने को कहा है। अभी विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा था। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार से इलाज की व्यवस्था का विवरण पेश करने का निर्देश दिया था।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…