नई दिल्ली । कार बनाने वाली कंपनी ह्यूंदै की ह्यूंदै क्रेटा के नए मॉडल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस जानदार कार की बुकिंग अभी तक 45 हजार यूनिट पार कर गई है। नई क्रेटा की बुकिंग का यह आंकड़ा इसलिए खास है, क्योंकि इसे देश भर में लॉकडाउन लागू होने के कुछ पहले ही लॉन्च किया गया था। ह्यूंदै ने नई टूकसन एसयूवी की डिजिटल लॉन्चिंग के दौरान यह घोषणा की। ह्यूंदै ने कहा है कि क्रेटा की कुल बुकिंग में करीब 60 पर्सेंट बुकिंग ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी वाले मॉडल की हुई है। लगभग इतने ही कस्टमर्स ने वॉइस-इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरियंट की बुकिंग की है। दूसरी ओर, क्रेटा की कुल बुकिंग में 56 पर्सेंट बुकिंग डीजल मॉडल की हुई है। जून में ह्यूंदै क्रेटा की बिक्री 7,207 यूनिट थी। इसके साथ यह जून में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी।
इसके अलावा पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 पैसेंजर वीइकल्स की लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर थी। ह्यूंदै क्रेटा में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी ब्लूलिंक, 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो हेल्दी एयर प्योरिफायर, ऐम्बिएंट लाइटिंग, रियर एसी वेंट्स, 2-स्टेप रियर सीट रेक्लाइनिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर के साथ बोस ऑडियो सिस्टम, ब्लूलिंक स्मार्टवॉच ऐप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और रियर व्यू मॉनिटर जैसे फीचर दिए गए हैं।ह्यूंदै क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन में आती है, जिनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली-ऐस्परेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 144 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी की पावर और 242 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…