Select Date:

दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री ने माफी मांगी:फोन पर की बात; परफॉर्मेंस रोककर कहा था, शराब पीकर गाना गा रहे हो

Updated on 26-10-2026 12:54 PM

उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर घटना पर अफसोस जताया है।

मंत्री की माफी का गायक मीका सिंह की टीम ने स्वागत किया है। मीका की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कलाकारों के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना जरूरी है।

फोन पर दलेर पाजी से मांगी माफी

मीका सिंह की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फोन करके इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी है।

टीम ने बयान में कहा कि दलेर मेहंदी संगीत उद्योग के एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हर कलाकार के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए।

मंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए मीका की टीम ने कहा कि अब इस मामले को पीछे छोड़कर आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

18 अक्टूबर को परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद 18 अक्टूबर को टिहरी के 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' के दौरान शुरू हुआ था। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

CM धामी ने खुद पहल कर मीका और दलेर से की बात

इससे पहले गायक मीका सिंह ने IANS से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सकारात्मक भूमिका निभाई।

मीका ने कहा कि सीएम धामी बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने दलेर पाजी और उनसे खुद फोन पर बेहद विनम्रता से बात की।

मुख्यमंत्री ने मंत्री की ओर से माफी भी मांगी, हालांकि मीका का मानना था कि चूंकि सीएम की इसमें कोई गलती नहीं थी, इसलिए उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं थी। सीएम धामी ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया है।

दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी

मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की।

उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है।

मीका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के बाद इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। मीका ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने खुद आगे बढ़कर सम्मान दिखाया और मंत्री से बात कर स्थिति स्पष्ट की, तो उनका परिवार भी मामले को यही खत्म करने के पक्ष में था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.