Select Date:

महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के

Updated on 08-01-2021 11:59 PM

रायपुर। छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता खेल तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने वाले स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया। जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं। सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ डहरिया ने स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल को याद करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के साथ सामाजिक क्षेत्र और खिलाडिय़ों के साथ खेल के प्रोत्साहन में भी योगदान देते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल को नमन किया। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खिलाडिय़ों और खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभा सामने आती है और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे, प्रवीण जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आयोजनकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.