Select Date:

चीन बेनकाब, वुहान में 36 हजार लोगों का अंतिम संस्‍कार किया गया

Updated on 14-06-2020 08:13 PM
-वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी ने अध्ययन कर्ताओं ने किया दावा
वॉशिंगटन। चीन में कोरोना वायरस से कितनी मौतें हुई हैं यह अब तक रहस्य बना हुआ है? इस बारे में चीन ने जो आंकड़े दिए हैं, उसपर दुनिया यकीन नहीं कर पा रही है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि चीन ने वुहान में मौतों के आंकड़े 10 गुना कम करके दिखाए। वुहान में मौतों का सरकारी आंकड़ा 2,524 है। जबकि, वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार वुहान में जनवरी से मार्च के बीच 36,000 लोगों की मौत हुई है।
यह अध्ययन वुहान के श्‍मशानों  के डेटा पर आधारित है। अध्ययन के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच वुहान के श्‍मशानों में चौबीसों घंटे अंतिम संस्‍कार हो रहे थे। चीन के मुताबिक, वुहान में कोरोना का पहला मामला जनवरी की शुरुआत में आया। मगर उससे पहले, दिसंबर 2019 में ही चीनी मेडिकल फोरम्‍स पर निमोनिया जैसी बीमारी की चर्चा शुरू हो चुकी थी। जनवरी खत्‍म होते-होते वुहान के अस्‍पतालों की कमर टूटने लगी थी। उनके पास 90 हजार बेड थे, होटल और स्‍कूलों में एक लाख बेड्स का इंतजाम और किया गया। मगर तब तक बीजिंग ने आधिकारिक आंकड़ा सिर्फ 33,000 का दिखाया। 23 मार्च तक, चीन ने वुहान में बाकी जगहों से 42,600 डॉक्‍टर्स और हेल्‍थवर्कर्स भेज दिए थे। वहां 90 हजार पहले से मौजूद थे। लेकिन 23 मार्च तक चीन ने सिर्फ 50 हजार मामले दिखाए।
दोनों विश्वविद्यालयों ने वुहान के आठ श्‍मशानों में हलचल का डेटा जुटाया। उनके मुताबिक, 25 जनवरी तक इन श्‍मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्‍कार होने लगे थे। रिसर्चर्स ने सारे डेटा के आधार पर कहा कि फरवरी से पहले ही वुहान में चीन के आधिकारिक आंकड़े से 10 गुना ज्‍यादा मामले सामने आ चुके थे। आमतौर पर वुहान में श्‍मशान रोज चार घंटे चलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 90 लाख आबादी वाले शहर में आमतौर पर रोज 136 अंतिम संस्‍कार होते हैं।
मगर जिस स्‍पीड से वहां अंतिम संस्‍कार हो रहे थे, उस हिसाब से दिन में 816 मरीजों का दाह संस्‍कार हो रहा था। इसके अलावा मोबाइल श्‍मशान अलग से काम कर रहे थे। स्‍टडी के मुताबिक, किसी-किसी दिन वुहान में 2100 मौतें तक हुईं। रिसर्चर्स ने अर्न (अस्थि कलश) की सेल का डेटा भी जुटाया। इसके मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच करीब 36,000 अर्न खरीदी गईं। स्‍टडी कहती है कि, सारे सोर्सेज से डेटा जुटाने के बाद यह पता चलता है कि वुहान में 23 मार्च तक करीब 36 हजार लोगों की मौत हुई थी, जो आधिकारिक आंकड़े - 2,524 के 10 गुने से भी ज्‍यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.