महिला बाल विकास की संयुक्त टीम ने रोके एक दिन में तीन बाल विवाह
Updated on
20-06-2020 08:39 PM
रायपुर। महिला बाल विकास विभाग राज्य में सक्रिय रूप से बाल विवाह रोककर नाबालिक बच्चों का जीवन बचाने में लगा है। सूरजपुर जिले में विभाग की संयुक्त टीम की सक्रियता से एक दिन में तीन बाल विवाह रोकने में सफलता मिली है। टीम में महिला एवं बाल विकास चाईल्ड लाईन पुलिस विभाग के अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कल्याणपुर गांव की कक्षा नवमी की नाबालिग छात्रा सहित नकना और तिवरागुड़ी गांव में एक बालक और एक बालिका का बाल विवाह रूकवाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुक्तानंद खंुटे ने बताया कि उन्होंने बाल विवाह की जानकारी लगते ही संयुक्त टीम को रवाना किया। कल्याणपुर गांव में कक्षा 09 वीं में अध्ययरत 17 वर्ष 10 माह वर्षीय बालिका की बारात आने ही वाली थी। परिवार को समझाईश देकर विवाह रुकवाया गया और बारात को तत्काल रास्ते से ही वापस किया गया। इसी तरह जानकारी मिली कि जिले के ग्राम नकना और तिवरागुड़ी में एक बालक और बालिका के विवाह के अनुमति के लिए आवेदन लगाया गया था। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोंनो विवाह कराए जा रहे हैं। संयुक्त टीम पहले नकना गई और वहां 20 वर्ष 10 माह के लड़के का विवाह किया जा रहा था। परिवारजन को समझाया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत यह विवाह अपराध की श्रेणी में आता है क्योंकि वर ने विवाह के लिए निर्धारित 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। साथ ही कोरोना संक्रमण के दौरान बिना अनुमति के विवाह किया जा रहा है। इस पर परिवार पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। समझाईश पर पारिवारिक सदस्य विवाह को स्थगित करने के लिए मान गये।
संयुक्त टीम उमापुर पण्डरीपानी तिवरागुड़ी भी पहुंची। यहां एक 17 वर्षिय बालिका केे विवाह की तैयारी चल रही थी। मध्यप्रदेश के सीधी निवासी वर पक्ष से बात करने पर पता चला कि 19 जून को वे सीधी से बारात लेकर विवाह के लिए छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। इसे देखते हुए बालिका समेत उसके पिता चाचा अन्य सदस्यों को समझाया गया। बालिका की कम उम्र होने के कारण उन्हें विवाह की अनुमति भी नहीं मिली थी। टीम के सदस्य परिवार को विवाह स्थगित करने के लिए तैयार करने के साथ ही वर पक्ष को भी मोबाईल के माध्यम से जानकारी देते हुए समझाकर बाल विवाह रोकने में सफल रहे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…