Select Date:

भारत और नेपाल संबंधों पर न हो सीमा मामले का असर : ग्यावली

Updated on 01-07-2020 01:10 AM
-विवाद को कूटनीतिक प्रयास से सुलझाने की उम्मीद
काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा कि सीमा के मामले पर भारत और नेपाल के के द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। सोमवार को उन्होंने उम्मीद जतायी कि विवाद कूटनीतिक प्रयास के जरिए सुलझाया जाएगा। गौरतलब है कि नेपाल ने संविधान संशोधन के जरिए देश के राजनीतिक नक्शे में बदलाव की प्रक्रिया को पूरा किया है। इसमें भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय दावे वाले तीन क्षेत्रों लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। 
 ग्यावली ने नेशनल असेंबली की एक बैठक में कहा, हमें पूरा विश्वास है कि यह विवाद कूटनीतिक प्रयास के जरिए सुलझ जाएगा। नेपाल-भारत के बहुआयामी संबंधों पर प्रभाव डालने वाला कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। सीमा मुद्दे को भारत के साथ नेपाल के संबंधों की समग्र स्थिति को प्रभावित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस विवाद को सुलझाने के लिए लगातार भारत के साथ संपर्क में है। काठमांडू पोस्ट ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा,' हम भारत के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसे सुलझाने में समर्थ होंगे। हम विवाद को हल करेंगे, लेकिन उकसावे और भावनाओं से नहीं। वहीं, एक सवाल के जवाब में ग्यावली ने नेपाली क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को लेकर मीडिया में आई खबरों को फर्जी खबर करार दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.