'ICC घबरा गया', विश्व कप मैच बायकॉट पर ये क्या बोल गया पाकिस्तानी दिग्गज
Updated on
02-02-2026 05:37 PM
नई दिल्ली: एशिया कप में हाथ मिलाने से इनकार क्या किया, पाकिस्तानियों ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। पहले एशिया कप में तगड़ा ड्रामा किया। फिर मोहसिन नकवी ने भारत को एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं सौंपी और अब टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से मना कर दिया है।
यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाला है। पाकिस्तान ने कहा है कि वे इस मैच का बॉयकॉट करेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया। लेकिन, जैसी चीजें चल रही हैं। उन्हें देखते हुए साफ लग रहा है कि उन्होंने यह कदम बांग्लादेश के सपोर्ट में उठाया है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी घबरा गया है।
राशिद लतीफ ने आईसीसी को लेकर यह क्या कहा?
राशिद लतीफ ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे लगता है उन्होंने यह फैसला पिछले हफ्ते ही ले लिया था। टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकर अनाउंसमेंट में देरी की। टी20 वर्ल्ड कप बस एक हफ्ता दूर है। पॉलिटिकल सेनारियो साउथइस्ट एशिया में पूरी तरह से बदल दया है।'उन्होंने आगे कहा,'बांग्लादेश वाला मामला आईसीसी ने अच्छे तरीके से हैंडल नहीं किया। वहां डबल स्टैंडर्ड्स थे। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया। हम सब जानते हैं कि फैसला पीसीबी द्वारा नहीं लिया गया। यह सरकार ने लिया है। देखते हैं कि आगे चीजें कैसे रहती हैं, वक्त ही बताएगा।'
राशिद लतीफ ने आगे कहा,'आमतौर पर, आईसीसी इतनी जल्दी रिएक्ट नहीं करता है। रविवार को ऑफिस बंद रहता है और अगर खासकर स्टेटमेंट जारी करने के लिए ऑफिस खुलवाया गया है तो यह दिखाता है कि आईसीसी घबरा गया है। आईसीसी को नुकसान होगा। आपको समझना होगा कि पीसीबी ने बीसीसीआई या भारत पर अटैक नहीं किया है। उन्होंने आईसीसी को सीधा अटैक किया है। पाकिस्तान आईसीसी से जो पैसा लेता है वो आटे में नमक के बराबर है। पाकिस्तान की आईसीसी में वेल्यू नहीं की जाती, सब जानते हैं।'
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…