BHEL के शेयर बेच रही है सरकार, आज रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मौका, जानिए कितनी है कीमत
Updated on
12-02-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: रिटेल इन्वेस्टर्स के पास आज सस्ते में सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर खरीदने का मौका है। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए इस कंपनी में अपनी 5% हिस्सेदारी बेच रही है। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह बुधवार को खुला था जबकि आज रिटेल इनवेस्टर्स बोली लगा सकते हैं। ओएफएस के लिए शेयर का फ्लोर प्राइस 254 रुपये रखा गया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.58% गिरावट के साथ 260.65 रुपये पर बंद हुआ था।
बिक्री के पहले दिन बुधवार को संस्थागत निवेशकों ने इसमें जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई और 5,650 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगा दीं। इस रिस्पॉन्स के बाद यह ऑफर पहले दिन 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुनिश चावला ने X बताया कि सरकार ने ऑफर फॉर सेल (OFS) में ग्रीन शू ऑप्शन (अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प) का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। अब सरकार कंपनी में अपनी पूरी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।
सरकार की हिस्सेदारी
सरकार ने BHEL के शेयरों के लिए 254 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम कीमत तय किया है। कंपनी में 5% हिस्सेदारी बेचकर सरकार कुल 4,422 करोड़ रुपये जुटाएगी। बुधवार को संस्थागत निवेशकों ने 256.07 रुपये के औसत भाव पर 22.07 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जबकि उनके लिए केवल 9.40 करोड़ शेयर ही ऑफर किए गए थे। कुल 17.41 करोड़ शेयर (5% हिस्सा) बेचने से सरकार के खजाने में 4,422 करोड़ रुपये आएंगे। फिलहाल BHEL में सरकार की कुल हिस्सेदारी 63.17 फीसदी है। इस वित्त वर्ष में अब तक सरकार ने सरकारी कंपनियों में विनिवेश के जरिए कुल 8,768 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…