Select Date:

ईयू के साथ FTA डील से बढ़ेगी टेक्सटाइल इंडस्ट्री की चमक, भारत की 27 बड़े देशों तक बढ़ी पहुंच

Updated on 23-02-2026 01:02 PM
भारत के वैश्विक मंच पर पदार्पण को दुनिया अनदेखा नहीं कर सकती। 16वें इंडिया-ईयू समिट में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) औपचारिक रूप से पूरा हुआ। इस पर कई दशकों से काम हो रहा था। लेकिन, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत आर्थिक नेतृत्व का नतीजा है।
ईयू विश्व की दूसरी और भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वैश्विक GDP में दोनों की करीब 25% हिस्सेदारी है। साल 2014 से पहले भारत सिर्फ 19 देशों के साथ व्यापार करता था और अब हमसे व्यापार करने वाले 56 देश हो गए हैं। सिर्फ भारत-ईयू एफटीए से ही 27 बड़े और महत्वपूर्ण बाजारों तक पहुंच खुली है। यह स्पष्ट रूप से परिणाम आधारित और मजबूत शासन का प्रतीक है।

टेक्सटाइल निर्यात में आई तेजी

आज दुनिया का वस्त्र एवं परिधान बाजार 1.1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का है। यह पूरी दुनिया में बढ़ती मांग और तेजी से हो रहे बदलाव को दर्शाता है। विश्व का कुल आयात 2001 के 366.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में करीब 800 अरब डॉलर पहुंच गया। इस माहौल में भारत ने भी अपनी स्थिति दमदार बनाई है। भारत का कुल टेक्सटाइल निर्यात करीब 10 अरब डॉलर से बढ़कर आज 40 अरब डॉलर का हो गया।

देश में भी टेक्सटाइल क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। भारत का घरेलू टेक्सटाइल बाजार 138 अरब डॉलर से बढ़कर 2025 में 190 अरब डॉलर का हो गया है। उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग और लोगों की बढ़ती खरीद क्षमता से इसे बल मिला है। सरकार के कई नीतिगत सुधारों और पहलों से मदद मिली है। सरकारी पहलों से उत्पादन व्यवस्था आधुनिक हुई, आपूर्ति व मूल्य श्रृंखला को मजबूती मिली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की क्षमता बढ़ी।

बाजारों तक बढ़ी पहुंच

इस लिहाज से देखें तो भारत-ईयू व्यापार करार ऐतिहासिक है। इससे यूरोपीय संघ के सभी बाजार तक भारत की पहुंच हो गई है, जहां करीब 2 अरब उपभोक्ता हैं और बाजार का कुल आकार करीब 24 ट्रिलियन डॉलर है। इस समझौते के तहत मूल्य के लिहाज से भारत के 99% से अधिक निर्यात को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा करीब 33 अरब डॉलर के सामान पर लगने वाला 10 से 12% टैरिफ भी खत्म हो जाएगा।'
पिछले दो बरसों में हमने GDP, मांग रुझान, जनसंख्या और प्रति व्यक्ति आय जैसे आंकड़ों के आधार पर नई मार्केट डायवर्सिफिकेशन रणनीति बनाई और उसे आगे बढ़ाया। अब इसके नतीजे दिखने लगे हैं। 2025 में वैश्विक चुनौतियों के बाद भी देश के टेक्सटाइल निर्यात ने 100 से ज्यादा देशों में बढ़त हासिल की है। इससे दुनिया में भारत की मौजूदगी मजबूत हुई है। सरकार की रणनीतियों के कारण निर्यात में तेजी आई है। अर्जेंटीना में 77%, पराग्वे में 45% और मिस्र में 30% निर्यात बढ़ा। इसमें बड़ी भूमिका रेडीमेड कपड़ों की रही। मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार ने भी योगदान दिया।

कौशल विकास पर जोर

बीते 10 बरसों में भारत के उत्पादन तंत्र में 2 करोड़ से अधिक सिलाई मशीन जोड़ी गई। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ उत्पादकता बेहतर हुई और रोजगार के अवसर भी बढ़े। यह विस्तार भी मजबूत नीतिगत समर्थन से पूरा हो सका। केंद्रीय बजट 2026-27 में भी टेक्सटाइल क्षेत्र को भारत की विकास रणनीति के केंद्र में रखा गया है। इसके तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क, इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन, टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी पहल और समर्थ 2.0 के तहत कौशल विकास पर जोर है।

इसके अलावा, प्रमुख टेक्सटाइल क्लस्टरों में टेक्सटाइल निर्यात सुविधा केंद्र बनेंगे। इसके जरिये एक ही मंच पर निर्यातकों को बाजार और FTA की जानकारी, नियमों में सहायता और शुरू से अंत तक सभी सुविधाएं मिलेंगी। साल 2030 तक 100 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य के साथ, भारत की टेक्सटाइल रणनीति तेज रफ्तार और वैश्विक सोच को दिखाती है। भारत-ईयू एफटीए से यह और मजबूत हुआ है। इसके तहत भारत और यूरोपीय संघ के बीच कुल व्यापार और सहयोग को साल 2030 तक 179 अरब डॉलर से बढ़ाकर 350 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है। आज भारत सिर्फ वैश्विक व्यापार का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसे दिशा देने वाला देश बन रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
Advt.