अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 सितंबर को होगी पहली बहस
Updated on
28-07-2020 08:21 PM
वाशिंगटन डीसी । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली बहस 29 सितंबर को ओहियो में होगी। कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने कहा कि क्लीवलैंड की केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लिनिक इस डिबेट को होस्ट करेंगे। 29 सितंबर को हेल्थ एजुकेशन कैंपस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार और पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच सीधी बहस होगी। दोनों नेता 15 अक्टूबर को फ्लोरिडा के मायामी में दोबारा आमने-सामने होंगे। तीसरी बहस 22 अक्टूबर को टेनेसी में होगी। उप-राष्ट्रपति पद के लिए भी 7 अक्टूबर को एक बहस होगी। सॉल्ट लेक सिटी की यूनिवर्सिटी में होने वाली इस बहस में उप-राष्ट्रपति माइक पेंस का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हो होगा। अभी बाइडेन ने अपने डेप्युटी के नाम का ऐलान नहीं किया है। सारी बहसें 90 मिनट लंबी होंगी और रात 9 बजे से 10.30 बजे के बीच होंगी। इन सभी बहसों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
करीब एक सप्ताह पहले हुए सर्वे में ट्रंप के बाइडेन से पीछे होने की बात सामने आई थी। सर्वेक्षण के नतीजे 19 जुलाई को जारी किए गए थे। इसके मुताबिक बाइडेन के पास 54 प्रतिशत और ट्रंप के पास 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन है। यह लगातार पांचवां ऐसा नेशनल सर्वे था जिसमें बाइडेन को ट्रंप से 10 या उससे आगे दिखाया गया। जून के दूसरे छमाही के बाद से किए गए नौ ऐसे सर्वेक्षणों में से, बाइडेन सात में दोहरे अंकों में ट्रंप से आगे रहे हैं। बहस से पहले ही दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीते दिनों बाइडेन ने ट्रंप को पहला नस्लवादी राष्ट्रपति करार दिया था। ट्रंप के कोरोनावायरस महामारी को चाइना वायरस', वुहान वायरस और कुंग फ्लू कहने के संदर्भ में बाइडेन ने यह टिप्पणी की थी। जवाब में ट्रंप ने दावा किया कि किसी भी अन्य राष्ट्रपति ने अश्वेत, लैटिनो और एशियाई लोगों रोजगार के लिए उनके इतना काम नहीं किया है, विशेष रूप से कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…