मुंबई। कोरोनाकाल में जारी लॉकडाउन के चलते अधिकांश कंपनियों ने वर्क फार होम की योजना लागू कर दी जो काफी मुफीद साबित भी हुई। अब सरकार ने लॉरडाउन की पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देनी शुरू कर दिया है। इसी के तहत आज से अनलॉक-1 शुरू हो गया है। लेकिन कंपनियां अपने आधे कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाने में जुटी हैं। मैरिको अपने कामकाज में तरीके में आमूलचूल बदलाव करने के लिए एक बाहरी कंसल्टेंट के साथ काम कर रही है। कंपनी चाहती है कि उसके कम से कम 40 फीसदी कर्मचारी घर से ही काम करें। विज्ञापन कंपनी वंडरमैन थॉम्पसन 50:50 सॉल्यूशन पर काम कर रही है। यानी हर दिन कंपनी के आधे कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे।
मर्सिडीज बेंज इंडिया की योजना कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस बुलाने और दो दिन घर से काम कराने की है। कोरोना वायरस के संक्रमण से पहले भी कंपनी में घर से काम करने की सुविधा थी। लेकिन कंपनी के कर्मचारी महीने में केवल 3 दिन घर से काम कर सकते थे। कंपनी के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, 'ऑनलाइन और ऑफलाइन का तालमेल न्यू नॉर्मल है। यह बहुत अच्छी तरह काम करता है और मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं है।' वंडरमैन थॉम्पसन के साउथ एशिया चेयरमैन और ग्रुप सीईओ तरुण राय ने कहा कि घर से काम का अनुभव अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा आउटपुट पर जोर देता हूं, यह नहीं देखता हूं कि लोगों ने कितने घंटे ऑफिस में बिताए। इसलिए मुझे इस बात से हैरानी नहीं हुई कि लोगों ने घर से अच्छा और जिम्मेदारी के साथ काम किया। अगर हम 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ घर से काम कर सकते हैं तो हमें आधे कर्मचारियों के घर से काम करने के विकल्प पर सोचना चाहिए।'
मैरिको के चीफ एचआर ऑफिसर अमित प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 ने कंपनी को घर के काम करने के लिए मजबूर किया। इससे काफी कुछ सीखने को मिला। कंपनी चाहती है कि ऑफिस में काम करने वाले 40 फीसदी कर्मचारी घर से ही काम करें। इसके लिए कंपनी अपनी व्यवस्थाओं में जरूरी बदलाव कर रही है। कंपनी के 1500 कर्मचारियों में से 650 ऑफिस में काम करते हैं। केएमपीजी इंडिया रोटेशनल बेसिस पर कर्मचारियों को ऑफिस बुलाएगी। पहले चरण में 33 फीसदी कर्मचारी ऑफिस आएंगे। केएमपीजी इंडिया में पार्टनर अन्मेष पवार ने कहा, 'हम अपने कर्मचारियों को घर या क्लायंट की लोकेशन से काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारी लचीली पॉलिसी है और कर्मचारी अपनी जरूरत के मुताबिक घर से काम कर सकता है।'
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…