Select Date:

बड़े सौदे कराने के लिए मशहूर सत्या नडेला की टिकटॉक खरीदने की डील सदी की सबसे बड़ी डील होगी

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
वॉशिंगटन । विश्व प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को ख़रीदने पर विचार कर रही है। इसी सिलसिले में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने डोनाल्ड ट्रंप  से रविवार को बातचीत की। ट्रंप ने कहा कि अगर यह डील होती है तो सरकार को इस डील का अच्छा खासा हिस्सा दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद कंपनी ने एक ब्लॉग के रूप में अपना बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि टिकटॉक को खरीदने से अमेरिका को जो लाभ हो सकता है, उस पर वो खुलकर सरकार से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। 
मालूम हो कि हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो टिकटॉक पर बैन लगा सकते हैं। नाडेला ने कहा कि वो देश को लेकर राष्ट्रपति की चिंताओं की सराहना करते है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, '15 सितंबर तक टिकटॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस से  इस सौदे को लेकर अपनी बातचीत को पूरा कर लेंगे। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति से लगातार इस पर चर्चा करता रहेगा।' बाइट डांस के साथ होने वाली चर्चा माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के आधार पर होगी और यह अधिसूचना अमेरिका की विदेशी निवेश समिति सीएफआईयूएस को भेजी जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि वो अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बाज़ारों में भी टिकटॉक को खरीदना चाहती है। 
कंपनी ने कहा है कि अमेरिका के दूसरे इन्वेस्टर्स को भी इसमें निवेश करने के लिए कहा जा सकता है। टिकटॉक का नया स्ट्रकचर यूज़र्स की मौजूदा पसंद को ध्यान में रखकर किया जाएगा जिसमें गोपनीयता और डिजिटल सुरक्षा का ख़ास ध्यान रखा जाएगा। कंपनी द्वारा बनाया गया नया सिस्टम यूज़र्स के साथ-साथ सरकार के साथ भी पारदर्शिता रखेगा। कंपनी इस बात का ख़ास ध्यान रखेगी कि अमेरिकी नागरिकों का डेटा अमेरिका में ट्रांसफर हो जाए और ट्रांसफर होने के बाद कंपनी दूसरे सर्वर से सारा डेटा हटा देगी। कंपनी ने इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप और सरकार के हस्तक्षेप की सराहना भी की है। टिकटॉक की मालिक कंपनी के कुछ इन्वेस्टर्स ने टिकटॉक के अमेरिकी वर्जन की कीमत को 50 बिलियन डॉलर के करीब बताया है। कई मार्केट इन्फ्यूलेंसर्स की नज़र में इसे ज़्यादा बताया जा रहा है। 'ब्लूमबर्ग' के टिम कल्पन का कहना है कि टिकटॉक ने अपनी कीमत को ज़्यादा आंक लिया है। उनकी नज़र में इसका वर्थ इतना नहीं है। वहीं, माइक्रसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला की बात करें तो वो कंपनी के लिए कई बड़े सौदे कराने के लिए मशहूर हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.