अहमदाबाद । देश अभी अम्फान की तबाही से उबरा भी नहीं है कि दो और चक्रवाक गुजरात के किनारों पर दस्तक दे रहे हैं| इस संकट का नाम है 'हिका' चक्रवात। भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया कि गुजरात में दो समुद्री तूफानों का खतरा मंडरा रहा है। जिनमें से पहला तूफान 1 से 3 जून के बीच तटीय इलाकों से टकरा सकता है, जबकि दूसरा हिका नाम का चक्रवात 4 से 5 जून के बीच गुजरात के द्वारका ओखा और मौरबी से टकराता हुआ कच्छ की ओर जा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 120 किमी/ घंटा होगी।
गुजरात में भारी तबाही की आशंका:
हिका से गुजरात में भारी तबाही हो सकती है। प्रशासन ने फिलहाल अरब सागर के डीप डिप्रेशन के चलते गुजरात के समुद्री तटीय इलाकों में एक नंबर का सिग्नल जारी किया है, साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। हालांकि, मौसम विभाग बता चुका है कि चक्रवात ओमान-मस्कत के पास केंद्रित है, लेकिन 3-4 दिन में यह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ेगा। माना जा रहा है कि जब ये चक्रवात जमीन से टकराएगा उस वक्त हवा की गति 120 किमी/ घंटा रहेगी।
48 घंटों के दौरान बनेगा कम दबाव का क्षेत्र:
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और इससे आगे तेजी से बढ़ता जाएगा। 3 जून तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर टकराने के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।
गुजरात में इस चक्रवात से सौराष्ट्र, पोरबंदर, अमरेली, जूनागढ़, राजकोट और भावनगर आदि जिलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से पिछले दिनों एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। जिसमें कहा गया कि, दक्षिण-मध्य गुजरात एवं सौराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 मई से लेकर 5 दिनों तक के लिए यह चेतावनी दी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…