Select Date:

लाखों मीट्रिक टन गेहूं का विवाद ‎है अनसुलझा

Updated on 10-06-2020 07:38 PM
इसे लेकर सीएम भी लिख चुके हैं पत्र
भोपाल। पूर्ववती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खरीदे गए छह लाख मीट्रिक टन गेहूं का विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है। केंद्र सरकार इस गेहूं को लेने के लिए तैयार नहीं है जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। पिछले साल किसानों से खरीदे 73.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं में से छह लाख मीट्रिक टन का विवाद अभी भी अनसुलझा है। मालूम हो, केंद्र सरकार ने कमल नाथ सरकार द्वारा 160 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा को आधार बनाकर गेहूं लेने से इन्कार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक सत्ता परिवर्तन के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को उम्मीद थी कि विवादों में फंसे छह लाख मीट्रिक टन गेहूं को सेंट्रल पूल में लेने के लिए केंद्र सरकार सहमत हो जाएगी। इसी मंशा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पत्र भी भिजवाया गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। कमल नाथ सरकार ने जय किसान समृद्धि योजना के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 160 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में एक हजार 400 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया था, लेकिन केंद्र सरकार की आपत्ति के कारण इसका वितरण नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि तत्कालीन सरकार की ओर से इस गेहूं को केंद्र सरकार लेने पर सहमत हो जाए, इसके लिए कई प्रयास किए गए थे लेकिन बात नहीं बनी। विभागीय स्तर पर प्रयास करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पत्र भिजवाया गया। अब प्रदेश में रिकॉर्ड 127.67 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके मद्देनजर विभाग ने भारतीय खाद्य निगम से आग्रह किया है कि सेंट्रल पूल में उठाव कर गेहूं दूसरे राज्यों में परिवहन शुरू कराएं। दरअसल, प्रदेश के गोदाम भर चुके हैं और कुछ जिलों में तो भंडारण क्षमता भी खत्म हो गई है। उज्जैन और सागर से रेलवे रैक के माध्यम से गेहूं दूसरे जिलों में भिजवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी इस मुद्दे पर केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान से चर्चा की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.