मौसम नूर की घरवापसी से खुश कांग्रेस को उम्मीद, मालदा में टीएमसी से फिर छीनेंगे पुराना किला
Updated on
05-01-2026 01:53 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) को बड़ा झटका दिया है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसमी नूर ने सात साल बाद घरवापसी करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मालदा जिले के अल्पसंख्यकों के बड़े नेता अताउर गनी खान चौधरी की भतीजी मौसम नूर ने 2019 के चुनावों से पहले टीएमसी जॉइन कर लिया था। इसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुस्लिम बाहुल्य सीट मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि मौसम नूर की वापसी से कांग्रेस को मालदा में मजबूती मिलेगी।
दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं मौसम नूर
2017 के पहले तक मौसम नूर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की करीबियों में शुमार थी। 2008 में मौसमी ने अपनी मां रूबी नूर के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा था, फिर वह 2009 सुजापुर सीट से उपचुनाव में विधायक चुनी गईं। 2009 में ही वह मालदा उत्तर लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंची। मालदा में दिग्गज कांग्रेस नेता बरकत अताउर गनी खान चौधरी की विरासत के कारण नूर को राजनीति में जमने में दिक्कत नहीं हुई। 2011 में राहुल गांधी ने उन्हें बंगाल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। फिर वह मालदा की जिलाध्यक्ष बनीं। 2014 में वह दोबारा सांसद चुनी गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मौसम नूर ने टीएमसी से गठबंधन की वकालत की, जिसका अधीर रंजन चौधरी ने विरोध किया। इससे नाराज होकर मौसमी नूर ने कांग्रेस छोड़ दी और टीएमसी में चली गईं।
2019 में टीएमसी से चुनाव हार गई थीं मौसम
टीएमसी ने मौसम नूर को 2019 के चुनाव में उत्तर मालदा से उम्मीदवार बनाया, मगर वह बीजेपी के खगेन मुर्मू से चुनाव हार गईं। 2020 में टीएमसी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया। 2021 के चुनाव में कांग्रेस को मालदा जिले में झटका लगा। 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने मालदा की 13 में से आठ सीटें जीती थीं, मगर 2021 में जिले में पार्टी का खाता नहीं खुला। हालांकि ए. गनी खान चौधरी की विरासत की एक और दावेदार मौसम नूर की चचेरी बहन ईशा खान चौधरी 2024 में चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की इकलौती सांसद बनी। दक्षिण मालदा में गनी खान चौधरी का प्रभाव दिखा, इसके बाद कांग्रेस मौसम नूर की घरवापसी पर फोकस करने लगी।
कांग्रेस को उम्मीद, मालदा में मजबूत होगी पार्टी
माना जा रहा है कि मौसम नूर की वापसी से कांग्रेस मालदा में दोबारा मजबूत हो सकती है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि वक्फ कानून और कई अन्य मुद्दों पर मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों के अल्पसंख्यक टीएमसी से खुश नहीं हैं। नूर की वापसी इन दो जिलों में कांग्रेस को मजबूती देगी। अधीर रंजन चौधरी निस्संदेह एक बड़े नेता हैं, लेकिन वह बहुत अधिक मुर्शिदाबाद-केंद्रित हैं। उस लिहाज़ से मौसम बेनजीर नूर राज्य में कांग्रेस के एक महिला चेहरे के रूप में उभर सकती हैं। यह विधानसभा चुनावों में वाम-कांग्रेस गठबंधन की तस्वीर बदल सकता है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…