Select Date:

कलेक्टर ने लिया निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा

Updated on 23-10-2026 01:39 PM

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7 भिलाई में निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड सहित निगम टीम की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित वितरण एवं वापसी, स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्वाचन कार्यों को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

नगर निगम निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्वाचन कार्यों के दौरान समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.