Select Date:

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

Updated on 02-04-2025 12:13 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, भू-अर्जन की प्रगति, लंबित आवेदन, राशन वितरण, मूल निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।

राजस्व पखवाड़ा: जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस माह से जिले में राजस्व पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिविरों की तैयारी समय रहते पूरी कर लें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

धान उठाव, मनरेगा और पीएम जनमन योजना की समीक्षा

बैठक में धान उठाव, पीएम जनमन योजना एवं मनरेगा के तहत श्रम आधारित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र किया जाए।

वय वंदन योजना के शिविर 4 से 6 अप्रैल तक

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वय वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के लिए 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएं। साथ ही, शहरी निकाय क्षेत्रों में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक विशेष शिविर आयोजित कर वय वंदन योजना के कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य निरीक्षण जैसी सेवाओं को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैंडपंप एवं नलकूपों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने और जरूरत पड़ने पर जल परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा।

कार्यालय में नियमित उपस्थिति और औचक निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आरआई एवं पटवारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। इसके अलावा, प्रभारी अधिकारियों को कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरण, शिकायत पत्र और ग्राम स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, अंकिता गर्ग सहित जिले के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advt.