कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
Updated on
28-02-2026 01:14 PM
सारंगढ़ बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन का निरीक्षण किया, यहां लगभग सवा एकड़ भूमि में मेथी की खेती की जा रही है, जिसकी प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही नर्सरी में किए गए फेंसिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। डीएमएफ मद से लगभग 9 लाख रुपये की लागत से कराए गए चैन फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन में आय के स्रोतों की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि नर्सरी लगभग 10 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें लगभग 2 एकड़ में आम का बगीचा लगा है। यहां 95 आम के पेड़ हैं और 4 विभिन्न प्रजातियों के आम लगाए गए हैं। नर्सरी के सामने पेंड्रावन में 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे महतारी सदन भवन का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पेंड्रावन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। छात्रावास अधीक्षिका ने बताया कि यहां कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राएं निवास करती हैं। 50 सीटर इस छात्रावास में निरीक्षण के दिन 5 छात्राएं उपस्थित मिलीं। कलेक्टर ने छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भोजन की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोट में बन रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा तथा सरसीवा तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
कोरबा। उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…