Select Date:

केन्द्र सरकार ने अजा के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति की राशि 5 गुना की

Updated on 07-01-2021 12:23 AM

बिलासपुर केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बड़े निवेश की योजना बनाई है ताकि ताकि दसवीं पास करने के बाद अनुसूचित जाति के जिन छात्रों की पढ़ाई रुक जाती है उनको आगे की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के द्वारा कोई परेशानी ना हो ।केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की दी जाने वाली राशि 11 00 करोड़ को बढ़ाकर 5 गुना अर्थात 5500करोड़ कर दिया है योजना को बेहतर ढंग से संचालन के लिए कमेटी भी बनाई जाएगी इस राशि में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकारों को 40प्रतिशत की राशि देनी होगी।

उक्त जानकारी देते हुए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साहू ने आज जिला भाजपा कार्यालय में बताया कि जब से केंद्र में मोदी सरकार कभी हुई है तब से हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनाई गई है ताकि सभी वर्ग के लोग राष्ट्र की मूल धारा में सके ।इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के बच्चों को शैक्षणिक स्तर पर ऊंचा उठाने छात्रवृत्ति की राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों का योगदान रहेगा उन्होंने बताया कि अभी तक छात्रवृत्ति की राशि समय पर नहीं मिलने और पर्याप्त राशि नहीं मिलने की शिकायतें मिलती रही हैं ।केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के पोस्ट मैट्रिक छात्रों के लिए बड़े निवेश की योजना बनाई है जिसमें वर्ष 16 17 से 1920 तक 11 सो करोड़ रुपए की राशि में 5 गुना की वृद्धि कर आगामी 5 वर्षों के लिए 6000 करोड़ कर दिया है। अभी लगभग एक करोड़ 36 लाख अनुसूचित जाति के विद्यार्थी कक्षा दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं उन्हें उच्चतर शिक्षा दिलाने का भी काम होगा इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है पात्र छात्रों के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि सीधे भेज दी जाएगी पात्र छात्रों का चयन राज्य सरकार द्वारा करके सूची केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। अगले 5 वर्षों में बढ़ाई हुई छात्रवृत्ति की राशि से 50000000 विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए निगरानी तंत्र बनाया जाएगा सोशल ऑडिट तथा वार्षिक मूल्यांकन के साथ ही अर्धवार्षिक लेखा परीक्षण की भी व्यवस्था रहेगी केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए हर वर्ग के लोगों के भलाई के लिए नित्य संचालित कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.